ज्वालापुर क्षेत्र में एक और मजार को हटवा दिया।

हरिद्वार। आज सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने ज्वालापुर क्षेत्र में एक और मजार को हटवा दिया। विदित हो कि ज्वालापुर में हाईवे के पास हरिलोक तिराहे पर मजार बनी हुई थी। हिंदूवादी संगठन लंबे समय से उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर बने इस मजार को हटाने की मांग करते आ रहे थे।कई बार विभिन्न संगठनों ने मजार न हटने पर हनुमान प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान भी किया हुआ था। इसी के चलते प्रशासन की ओर से लगातार उनको आश्वासन दिया जा रहा था। आज पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की टीम ने ज्वालापुर पहुंचकर मजार को हटा दिया।

Related Posts

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

कनखल पुलिस का संकल्प, “पिल्ला गैंग को पुर्ण रूप से समाप्त

कनखल हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस द्वारा अपराधियों, वांछितों, हिस्ट्रीशीटरों, हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *