जो भी नशा तस्करी करते पकड़ा गया उसे सलाखों के पीछे भेजेंगे- एसएसपी हरिद्वार

 सिडकुल  हरिद्वार 

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध पूरे जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की।

नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के लिए गठित टीमों ने दिनांक 03.05.2025 को कड़ी चैंकिंग करते हुए दवा चौक के पास से साकिर नामक युवक को 1500 अवैध टैबलेट (ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड) के साथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 7/2025 धारा 8/22 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नशे के खिलाफ चौतरफा कार्यवाही से जहां एक ओर आमजन बेहद खुश हैं तो वहीं तस्करी में लिप्त असमाजिक तत्व परेशान हैं।

*विवरण आरोपित-*

साकिर पुत्र अली शेर निवासी रोशनाबाद मस्जिद के पास थाना सिडकुल हरिद्वार

*बरामदगी-*
1500 नशीली अवैध टैबलेट ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड

*पुलिस टीम-*
1. उप निरीक्षक महिपाल सैनी
2. कांस्टेबल कुलदीप डिमरी
3. कांस्टेबल कुलदीप

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *