अवैध चाईनीज माँझा बेचने वालो के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने चलाया अभियान

 रानीपुर  हरिद्वार 

वर्तमान में बाजारों में बिक रहे चाईनीज माँझे से हो रही घटनाओ की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा अवैध चाईनीज माँझे की विक्री पर रोक लगाये जाने हेतु कल दिनांक 02.01.2025 को अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत बीएचईएल, शिवालिक नगर, गैस प्लान्ट, सलेमपुर में चाईनीज माँझे की अवैध रूप से हो रही बिक्री के सम्बन्ध में संघन चैकिंग अभियान चलाकर चाईनीज माँझे की बिक्री करने वाले दुकानों पर छापेमारी की गयी।

जिसमें पुलिस टीम द्वारा बी0एच0ई0एल0 सेक्टर-4 खोखा मार्केट से एक व्यक्ति सन्तोष कुमार पुत्र रणवीर सिंह नि0 पाण्डेवाला ज्वालापुर हरिद्वार को अवैध चाईनीज माँझा की बिक्री करते हुये पाया गया, जिसके कब्जे से अवैध चाईनीज माँझे के 05 अदद गट्टू की बरामदगी कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसके अतिरिक्त ग्राम सलेमपुर स्थित होली चौक से आतीश चौहान पुत्र जगराम सिंह चौहान नि0 ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार को भी चाईनीज माँझे की बिक्री करते हुये उसके कब्जे से अवैध चाईनीज माँझे के 05 अदद गट्टू की बरामदगी कर अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस टीमो द्वारा लोगो को चाईनीज माँझे से होने वाली घटनाओ के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया।

*पुलिस टीम-*
1.कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2.व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत,
3.उ0नि0 विकास रावत
4.उ0नि0 अर्जुन कुमार,
5.कां0 करम सिंह ,
6.कां0अजय,
7.कां0रविन्द्र,
8.कां0 अजीतराज,

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *