पिस्टल और बंदूक के साथ डांस सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रुड़की  हरिद्वार

 

एसएसपी हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की नुमाइश कर दबंगई दिखाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में रुड़की क्षेत्रांतर्गत दोस्त की शादी में एक हाथ में पिस्टल और एक हाथ में बंदूक़ लेकर शादी में डांस करते हुए भीम आर्मी के सोनू लाठी निवासी ढ़न्देरा कोतवाली रुड़की का वीडियो वायरल हो रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा सोनू लाठी और लाइसेंस धारक के ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट का मुक़दमा पंजीकृत किया है।

साथ ही बंदूक़ के लाइसेंस धारक पुरुषोत्तम सिंह पुत्र मूला सिंह निवासी ढँढेंरा से बंदूक़ ज़ब्त की गई व वीडियो में दिखाई दे रहे पिस्टल के संबंध में सोनू लाठी से पूछताछ की जा रही है।

*नाम पता अभियुक्त*
1- सोनू लाठी निवासी ढ़न्देरा कोतवाली रुड़की
2- पुरुषोत्तम सिंह पुत्र मूला सिंह निवासी ढँढेंरा

Related Posts

हरिद्वार पुलिस का संदेश स्पष्ट है, कानून को अपने हाथ में लेने वालो को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा*

सिडकुल हरिद्वार थाना सिडकुल में दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर, निवासी तलाई तल्ली, जनपद पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल) की तहरीर पर…

लाठी डंडों से लैस होकर जानलेवा हमले के मामले में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिडकुल हरिद्वार थाना सिडकुल पर दिनांक 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार) की तहरीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *