जिलाधिकारी ने दिये ग्राम लहबोली में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने की घटना की मजिस्टेªटी जांच के आदेश

दिनांक 26 दिसम्बर,2023
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल को जैसे ही मंगलवार की प्रातः लगभग 6 बजे आपदा प्रबन्धन के माध्यम से ग्राम लहबोली, तहसील रूड़की विकास खण्ड नारसन में ईंट भट्ठे में लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की सूचना प्राप्त हुई तो उन्होंने आपदा प्रबन्धन अधिकारी, तहसील रूड़की, अग्निशमन विभाग आदि सम्बन्धित विभागों  को त्वरित गति से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये तथा स्वयं घटना स्थल की ओर रवाना हुये तथा वहां पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेते हुये सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये तथा यह भी निर्देश दिये कि घायलों का अच्छा से अच्छा उपचार किया जाये। उन्होंने बताया कि इस घटना में जो श्रमिक दिवंगत हुये हैं, उनके आश्रितों को मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है  तथा दिवंगतों के प्रति शोक सम्वेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की को ग्राम लहबोली में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि इस घटना में छह श्रमिकों तथा एक घोड़े की असामयिम मृत्यु हुई है तथा दो श्रमिक जो घायल हुये हैं, उन्हें रूड़की के विनय विशाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने घायलों का हालचाल भी जाना।
इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, एएसडीएम श्री विजयनाथ शुक्ल, तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राहत बचाव टीम सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *