खनन विभाग की छापेमारी कार्यवाही में अवैध खनन कर रहे आठ रिटेल भणडारणो को किया गया है सीज

 

हरिद्वार, 02 दिसम्बर, 2025

राजस्व को हानि पहुंचाने वाले के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों व खनन विभाग को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिला खान अधिकारी मौ. काजिम खान ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को तहसील लक्सर के ग्राम रामपुर रायघटी क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन किये जाने की दूरभाष पर प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में उनके नेतृत्व में एवं, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, हरिद्वार के द्वारा विभागीय दल के साथ औचक निरीक्षण किया गया।  
निरीक्षण के दौरान रामपुर रायघटी एवं भिक्कमपुर जीतपुर स्थित 08 रिटेल भण्डारणों का भी औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान उक्त 08 रिटेल भण्डारणों में गंगा जी से अवैध खनन कर उपखनिज रेत लाये जाने की पुष्टि के दृष्टिगत रिटेल भण्डारणों को मौके पर सीज करते हुए, उनके ई-रवन्ना पोर्टल के अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *