यशपाल तोमर की गिरफ्तारी की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ की टीम भी उससे पूछताछ के लिए हरिद्वार पहुंची

उत्तराखंड हरिद्वार के ज्वालापुर की चर्चित 56 बीघा जमीन की धोखाधड़ी के मामले में एसटीएफ की एक टीम ने बागपत निवासी यशपाल तोमर को गिरफ्तार किया है। यशपाल तोमर की गिरफ्तारी की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ की टीम भी उससे पूछताछ के लिए हरिद्वार पहुंची।। ज्वालापुर की चर्चित की 56 बीघा जमीन मामले में दिल्ली निवासी गिरधारी लाल ने पिछले दिनों एक मुकदमा ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि यशपाल तोमर उस पर जमीन अपने नाम करने का दबाव डाल रहा है। उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच उत्तराखंड एसटीएफ को सौंपी गई थी। एक टीम आरोपी यशपाल तोमर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर हरिद्वार ले आई है। ज्वालापुर कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही है। बागपत के रहने वाले यशपाल तोमर का विवादित जमीनों से पुराना नाता है।बताया जाता है कि हरिद्वार से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक उसकी सैकड़ों करोड़ रुपये की जमीन हैं।  ज्वालापुर पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *