गुड्डू पुत्र शिवचरण निवासी बैरागी कैम्प थाना कनखल जनपद हरिद्वार को जिला बदर की कार्यावाही करते हुये जनपद बिजनौर उ0 प्र0 की सीमा पर छोडा गया

  हरिद्वार-विगत काफी समय से बैरागी कैम्प क्षेत्र मे अबैध शराब तस्करी / बिक्री / मार पीट जैसे अपराधों मे संलिप्त अभियुक्त गुड्डू पुत्र शिवचरण निवासी बैरागी कैम्प थाना कनखल हरिद्वार, जिसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक मामले शराब तस्करी के दर्ज हैं ,थाना कनखल से कई बार अभियुक्त गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। परन्तु जमानत पर छूटने पर अभियुक्त अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा था ,जो पुनः अबैध शराब तस्करी का कार्य करने लगता है व  समाज विरोधी क्रिया कलापों व अपने निजी खर्चों की पूर्ति व लाभ के लिए शराब बिक्री करता है  । गुड्डू एक अभ्यस्त अपराधी बन गया था ।जिसकी शिकायत करने से जनता के लोग भी डरते थे । अभियक्त के विरुद्व थाना कनखल पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी व वर्तमान मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव / थाना हाजा से गुण्डा अधिनियम के अभियोग की अच्छी पैरवी होने के कारण जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार, के आदेशानुसार अभियुक्त गुड्डू को आज दिनांक 22.09.2022 को 02 माह के लिए  जिला बदर की कार्यवाही हेतु थाना हाजा को आदेश प्राप्त हुआ। उक्त आदेश के क्रम मे अभियुक्त गुड्डू पुत्र शिवचरण निवासी बैरागी कैम्प थाना कनखल जनपद हरिद्वार को जिला बदर की कार्यावाही करते हुये जनपद बिजनौर उ0 प्र0 की सीमा पर छोडा गया व हिदायत दी गयी कि उक्त आदेश का पालन नही किया गया तो अभियुक्त के विरुद्व पुनः कानूनी कार्यवाही की जायेगी 

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *