दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

सरूरपुर (मेरठ) यू पी–    सरूरपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव डाहर-रिठाली के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल एक युवक के परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
सरूरपुर के जसड़ सुल्ताननगर गांव निवासी सोनू पुत्र तारा बाइक पर सवार होकर गोटका गांव की ओर जा रहा था। शामली की ओर से पल्सर बाइक पर सवार सिद्धार्थ पुत्र सजे सिंह व अनुराग निवासी गांव सिलावर (शामली) मेरठ की तरफ जा रहे थे हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल एक युवक के परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
।मेरठ-करनाल हाईवे पर डाहर-रिठाली गांव के सामने दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सरूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया और सिद्धार्थ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना पर पहुंचे सोनू के परिजन उसे सरधना स्थित निजी अस्पताल ले गए। दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक के परिजन नहीं पहुंचे थे। एसओ दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृत युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच की जा रही है

Related Posts

हरिद्वार पुलिस ने धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को धर दबोचा

ज्वालापुर हरिद्वार* दिनांक 23.08.2026 को श्री महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह निवासी मोहल्ला कड़छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने कोतवाली ज्वालापुर पर तहरीर दी कि एचडीएफसी बैंक एटीम कटहरा बाजार…

चैन स्नेचिंग मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

कनखल हरिद्वार दिनांक 21.08.2026 को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा निवासी फेस 3 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना दी गयी कि मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात लड़कों ने दिनांक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *