04 वर्षों से फरार ₹5000 के ईनामी को राजस्थान से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस

 हरिद्वार 

कोतवाली रानीपुर पर अगस्त 2021 में वादी पप्पू सिंह पाटिल पुत्र स्व0 बलबीर सिंह नि0 ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा नामजद अभियुक्तों सत्यप्रकाश पुत्र भवाना प्रसाद, रजनीश, महिला पत्नी रजनीश, महिला पत्नी सत्यप्रकाश, वासुदेव पुत्र धीर सिंह व कुंवर प्रताप पुत्र वासुदेव नि0गण कुंज विहार कालोनी दादूपुर गोविन्दपुर हरिद्वार के विरूद्ध वादी से भूमि विक्रय के नाम पर 40 लाख रूपये की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 336/21 धारा 420, 120बी, 406 भादवि का अभियोग पंजीकृत करवाया गया ।

जिसमें रानीपुर पुलिस द्वारा नामजद मुख्य आरोपी एवं प्रोपर्टी डीलर सत्यप्रकाश आदि की काफी तलाश की गयी, लेकिन उक्त आरोपी का कोई स्थाई पता न होने एवं लगातार पते बदलने के कारण आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी वर्ष 2021 से लगातार फरार एवं गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रू0 का ईनाम घोषित किया गया।

मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियानों को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सी0आई0यू0 हरिद्वार के सहयोग से प्रकरण के मुख्य आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ पण्डित को स्टेशन रामगंज मंडी कोटा राजस्थान के पास से दबोचा गया।

आरोपी ग्राम नगला डूंगर थाना नारखी जनपद फिरौजाबाद उ0प्र0 का स्थाई निवासी है जो पहचान छिपाकर मथुरा उत्तर प्रदेश में किराए के मकान पर रह सब्जी विक्रेता का काम कर रहा था।

पूछताछ में द्वारा वादी मुकदमा व अन्य से जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड मे भूमि विक्रय (प्लाटिंग) को लेकर धोखाधड़ी कर लिये गये रूपये अपने दामाद एवं नामजद आरोपी रजनीश पुत्र बालाराम निवासी पिछोना भरतपुर राजस्थान को देना बताया तथा कुछ पैसे स्वयं खर्च करना बताया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- सत्यप्रकाश पुत्र स्व० भवानी प्रसाद ग्राम नगला डूंगर थाना-नारखी जनपद फिरोजाबाद उ०प्र० हाल किरायेदार राजू का मकान श्याम नगर कालोनी थाना बरसाना जनपद मथुरा उ०प्र० उम्र-59 वर्ष।

*पुलिस टीम-*
1- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी
2-उ0नि0 विकास रावत
3-हे0कांनि0 28 गोपीचन्द
4-कांनि0 1329 दीप गौड
5-कांनि0 1297 इन्द्र सिंह

*सी0आई0यू0 टीम-*
1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी सी0आई0यू0
2- कांनि0 वसीम

Related Posts

03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर पुलिस ने दबोचा*

बहादराबाद हरीद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में बहादराबाद पुलिस ने…

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *