वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का पुतला दहन करने के आरोपियों पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

 कलियर हरिद्वार 

दिनांक 4.04.2025 को थाना पिरान कलियर को सूचना प्राप्त हुई कि वक्फ बोर्ड के विरोध प्रदर्शन मे आसपास के कुछ लोगो द्वारा पीपल चौक पि0 कलियर पर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का पुतला फूंका जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रदर्शन कारियो को भलि भांति समझाने का प्रयास किया गया लेकिन एक आरोपी बिल्कुल नही माना और उग्र होकर आमदा फौजदारी पर अपनी बडी रशूख रखते हुये हाबी हो उठा। मौके पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्त उग्र युवक को दि0 04.04.2025 को अन्तर्गत धारा 170 BNSS में हिरासत पुलिस लिया गया।

उक्त पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन से संबंधित वायरल हो रही वीडियो की जांच के दौरान एक नाबालिक बच्चे का गलत तरीके से सहारा लेना प्रकाश में आया। उक्त वीडियो के संज्ञान एवं जॉच आख्या के आधार पर थाना कलियर पर मु0अ0स0-110/2025 धारा-125 बीएनएस कायम कर आरोपियों को चिन्हित करने व उनकी तलाश के प्रयास जारी हैं।

*पकड़ा गया आरोपित-*
मुन्तहीद पुत्र महमूद हसन निवासी मुकर्रबपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र-25 वर्ष

*पुलिस टीम-*
1.व0उ0नि0 बी0एस0 चौहान
2.उ0नि0 उमेश कुमार
3.हे0का0 जमशेद अली
4.का0 सुनील चौहान

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *