मेडल लेकर लौटे खिलाड़ियों से मिले एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल

हरिद्वार 

जनपद देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित 24वीं अंतरजनपदीय/वहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2025 का सकुशल समापन हो गया है।

प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए 02 गोल्ड मेडल के साथ कुल 05 पदक जीते। जिसमें जूडो में रवि कुमार और वीरेंद्र ने स्वर्ण पदक, वुशू में रविकांत ने कांस्य पदक, ताईक्वांडो में सुनील ने कांस्य पदक व पेंचक सिलाट में रवि ने रजत पदक जीता।

प्रतियोगिता समाप्त होने पर मेडल के साथ हरिद्वार लौटे खिलाड़ी व कोच मुकेश नैनवाल व भूपेंद्र सिंह से एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा अपने कैम्प कार्यालय में मुलाकात कर बधाई दी व भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी।

मेडल जीत कर लौटे तीन खिलाड़ी इस माह श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) में होने वाली अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Related Posts

पतंजलि विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में 17 पदक प्राप्त किए

  *इंफाल/हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026:* उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।…

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *