जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग ने जानकारी देते हुए बताया

हरिद्वार 05 फरवरी, 2026

जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरुंग ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला खेल कार्यालय गोपेश्वर (चमोली) द्वारा दिनांक 08 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक राज्य स्तरीय अण्डर-17 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गोपेश्वर स्टेडियम में किया जायेगा। प्रतियोगिता में हरिद्वार की टीम भेजने हेतु खिलाडियों का चयन ट्रायल किया जाना है, जो कि राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता गोपेश्वर में जनपद हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेगी। चयन ट्रायल 06 फरवरी 2026 को अपराह्न 2:00 बजे से योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में किया जायेगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण-पत्र, नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साईज की फोटो साथ में लाना आवश्यक है।

Related Posts

पतंजलि विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में 17 पदक प्राप्त किए

  *इंफाल/हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026:* उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।…

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *