जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार साबली गुरंग ने अवगत कराया

हरिद्वार
हरिद्वार, 27 जनवरी, 2026

जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार साबली गुरंग ने अवगत कराया है कि खेल विभाग उत्तराखण्ड़, देहरादून के सौजन्य व जिला खेल कार्यालय हरिद्वार के तत्वावधान में अण्डर-18 (बालिका वर्ग) की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता काआयोजन *दिनांक 30 जनवरी से 02 फरवरी, 2026तक वन्दना कटारिया हॉकी स्टेडियम, रोशनाबाद* हरिद्वार में किया जा रहा है। जिसमें जनपद हरिद्वार की टीम भी प्रतिभाग करेंगी, जिस हेतु जनपद हरिद्वार की टीम की चयन प्रक्रिया *दिनांक 28 जनवरी 2026* को वन्दना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में अपराह्न 03:00 बजे की जायेगी।

चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक खिलाडी अपने दस्तावेज *आधारकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति व 02 नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ* के साथ वन्दना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में अपराह्न 02:30 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Related Posts

पतंजलि विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में 17 पदक प्राप्त किए

  *इंफाल/हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026:* उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।…

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *