जिला कक्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग ने जानकारी देते हुए बताया

हरिद्वार 14 अगस्त 2025– जिला कक्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के तत्वावधान तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 14 अगस्त 2025 को 14 वर्ष एवं 16 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिका तथा ओपन पुरुष/महिला वर्ग में क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार से कचहरी चौक से वापस योगस्थली खेल परिसर तक किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 76 बालक एवं 53 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त 19 वर्ष से कम आयु के बालकों की जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में 68 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय. जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती शबाली गुरूंग जिला कीड़ा अधिकारी, श्री प्रदीप कुमार उपक्रीड़ा अधिकारी, श्री प्रजापति कुकरेती मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, श्री विक्रम सिंह श्री अनुराग राठी सहायक प्रशिक्षक, श्रीमति शिखा बिष्ट, श्री दीपक जोशी सहायक प्रशिक्षक, कॉ० प्र० श्री अनुराग धामन्दा एथलेटिक्स, कॉ० प्र० श्री अक्षत कुकरेती टी०टी०, कॉ० प्र० हाकी श्रीमति परिमिता, श्री आदित्य गुप्ता का०प्र० जूडो, श्री राजन राणा का०प्र० क्रिकेट, श्री शुभम बोहरा का०प्र० फुटबाल, श्री विजय पाल हाँकी प्र०, श्री सौरभ पटवाल, श्री अक्षय राठी श्री मनोज कुमार, एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Posts

पतंजलि विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में 17 पदक प्राप्त किए

  *इंफाल/हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026:* उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।…

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *