वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार द्वारा महिलाओं के तीज कार्यक्रम

हरिद्वार-

दिनांक 27 जुलाई 2025 दिन रविवार को होटल मूनलाइट निकट आर्य नगर चौक ज्वालापुर पर वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार द्वारा महिलाओं के तीज कार्यक्रम तीजोत्सव २०२५ का आयोजन किया गया   जिसमें विशेष अतिथि समाजसेवी श्रीमती दीपिका गुप्ता रही| कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सुचिता गुप्ता, सहसंयोजिका श्रीमती सरिता आर्य एवं श्रीमती सीता वार्ष्णेय रही| कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता एवं पारुल गुप्ता द्वारा किया गया| सभी वार्ष्णेय वैश्य समाज की महिलाओं ने ढोलक, गीत, नृत्य, फनी गेम एवं झूले का भरपूर आनंद लिया| कार्यक्रम की जज रही श्रीमती दीपिका गुप्ता एवं श्रीमती डौली गुप्ता ने सभी उपस्थित महिलाओं में प्रतियोगिता द्वारा विजय बनी               श्रीमती मोनिका गुप्ता को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा| कार्यक्रम की मुख्य शोभा रहे पतंजलि में शोधकर्ता डॉक्टर अनुराग वार्ष्णेय का अध्यक्ष प्रमेश गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया एवं संरक्षक मंडल वी सी गुप्ता, श्रावण गुप्ता, नवीन गुप्ता एवं हरि ओम गुप्ता द्वारा सम्मान पत्र दिया गया, जिन्होंने कोरोना के समय पर जनकल्याण हेतु कोरोना से बचाव के लिए कोरोनिल किट का फार्मूला तैयार किया था| साथ ही अभी हाल में ही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदरणीय श्री आदित्यनाथ योगी द्वारा एफपीओ मैनेजमेंट के अंतर्गत पुरस्कार से नवाजे गए श्रीमान निर्मल वार्ष्णेय जी (लघु उद्योगपति) का भी अध्यक्ष प्रमेश गुप्ता, महामंत्री उपेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय द्वारा स्वागत किया एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया|
समाज में उत्कर्ष कार्य हेतु श्री रोहित वार्ष्णेय एवं श्री निधीश वार्ष्णेय का उपाध्यक्ष आलोक वार्ष्णेय,संगठन मंत्री रोहित गुप्ता, मेवान्द्रशा वार्ष्णेय एवं मीडिया प्रभारी कुलदीप गुप्ता प्रचार मंत्री पीयूष वार्ष्णेय द्वारा सम्मान किया गया| कार्यक्रम के अंत में दो लक्की ड्रा निकल गए जिसमें श्रीमती पुष्पलता गुप्ता एवं श्रीमती विनीता गुप्ता ने पुरस्कार जीता|
कार्यक्रम में संदीप गुप्ता, चंद्रेश आर्य, मयंक गुप्ता, मोहन गुप्ता, सत्यम गुप्ता, नवनीत गुप्ता, किशन स्वरूप गुप्ता, सुदीप गुप्ता, संजीव गुप्ता, विनय गुप्ता, लव वार्ष्णेय, मातृशक्ति रुचि वार्ष्णेय, दिव्या वार्ष्णेय, डॉक्टर शिखा वार्ष्णेय, कोमल गुप्ता, मीनू वार्ष्णेय, वीरवाला गुप्ता, अंजुम गुप्ता, चंद्रा गुप्ता, प्रिया गुप्ता, मोनिका गुप्ता, यशी वार्ष्णेय, प्रीति गुप्ता, नीति गुप्ता, एकता गुप्ता आदि शामिल रहे| अंत में अध्यक्ष प्रमेश गुप्ता ने तीज क्वीन बनी मोनिका गुप्ता कार्यक्रम में पुरस्कार जीतने वाली सभी महिलाओं एवं कार्यक्रम की सफल प्रस्तुति के लिए महिला कार्यकर्ता एवं संपूर्ण कार्यकारिणी को बधाई दी|

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *