वार्ष्णेय वैश्य समाज द्वारा ठंडे गुलाब के शरबत का प्याऊ लगाया

आज दिनांक 1 जून 2025 दिन रविवार को *वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार* द्वारा श्री रोहित गुप्ता एवं श्री मैवान्द्रशा वार्ष्णेय के संयोजन से होटल मूनलाइट के पास, अनुराग पैलेस के सामने, आर्यनगर पर *ठंडे गुलाब के शरबत का प्याऊ* लगाया गया| संस्था कोषाध्यक्ष श्री मुकेश वार्ष्णेय द्वारा बताया गया कि यह शरबत गुलाब की पंखुड़ियां द्वारा प्राकृतिक रूप से तैयार किया गया| महामंत्री श्री उपेंद्र आर्य ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा भीषण गर्मी में इस तरह के कार्यक्रम का भविष्य में भी आयोजन होता रहेगा| संस्था अध्यक्ष श्री प्रमेश गुप्ता ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था के सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग एवं भीषण गर्मी में प्याऊ पर आए व्यक्तियों द्वारा दिए गए आशीर्वाद के लिए सभी को धन्यवाद दिया| कार्यक्रम में श्री वी सी गुप्ता, श्री हरि ओम गुप्ता, श्री किशन स्वरूप गुप्ता, श्री विकास गांधी, आलोक वार्ष्णेय, निधीश वार्ष्णेय, पियूष वार्ष्णेय, डॉ शोभित वार्ष्णेय, कुलदीप गुप्ता, संदीप गुप्ता, चंद्रेश आर्य, मयंक गुप्ता, प्रकाश वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता, कमल गुप्ता, मोहन गुप्ता, डॉ अतुल वार्ष्णेय, कन्हैया लाल गुप्ता, प्रवीण वैश्य, अमित गुप्ता, नारी शक्ति श्रीमती डॉली गुप्ता, श्रीमती रुचि वार्ष्णेय, श्रीमती सीता गुप्ता, श्रीमती रमा वैश्य आदि उपस्थित रहे|

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *