हरिद्वार-उत्तराखण्ड क्रांति दल के जिला कार्यालय हरिद्वार में भारत के 79वें
सवतंत्रता दिवस एवं 78वीं वर्षगांठ को मनाया गया। भरतीय ध्वज़ तिरंगा का
रोहण उक्रांद केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति सरिता पुरोहित ने किया।
राष्ट्रीय ध्वज रोहण कर्यक्रम में हरिद्वार जिले के उक्रांद केंद्रीय,
जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन की अवधारणा को पूर्ण करने का संकल्प किया।
उक्रांद केन्द्रीय विशेषाधिकार समिति सदस्य रवीन्द्र वशिष्ठ ने अपने
सम्बोधन में कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम 1857 में ही आरम्भ: हो
गया था जिसके फलस्वरूप 1947 में भारत की जनता स्वतंत्रतापूर्ण वतावरण में
स्वांस ले सकी जिसको अक्षुन्य बनाये रखना प्रत्येक भारतीय नागरिक का
कर्तव्य है। आगे उन्होने कहा कि आज भी उत्तराखण्ड में गठन हुए 25 वर्ष हो
गये हैं परंतु अभी भी बहुत ऐसे क्षेत्र हैं जहां विकास की किरणे नहींपहुंच पाई हैं और विषमताओं का अम्बार है।
उक्रांद केंद्रीय उपाध्यक्ष चौधरी बृजवीर सिंह ने कहा कि भारत को
स्वतंत्र करने में हर धर्म जाति के लोग शामिल थे परन्तु आज फिर जाति धर्म
के नाम पर अलगाव फैलाने का कुत्सित षडयंत्र रचा जा रहा है जो देश की
अखण्डता के लिये बहुत बडा खतरा है।
उक्रांद केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति सरिता पुरोहित ने कहा कि स्वतंत्रता
का मायना तबतक पूरा नहीं होगा जबतक महिलाओं के सश्क्तिकरण के लिये कार्य
नहीं होता।
उक्रांद केंद्रीय व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमित अरोरा ने कहा कि
स्वतंत्र भारत में आज मध्यम वर्गीय व्यापारी अनेकों प्रकार के टैक्सों के
बोझ तले दबा जा रहा है जिससे मध्यम वर्गीय व्यापारी की आमदनी क्षीण होती
जा रही है।उक्रांद केन्द्रीय संगठन मंत्री ड0 राजवीर सिंह पुण्डीर ने कहा कि
उत्तराखण्ड बनने के बाद से खेतिहर किसानों की स्तिथि दयनीय हो गई है।
हरिद्वार उक्रांद जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी ने कहा कि जिस भारत की
स्वतंत्र आबोहवा में आज हम सांस ले रहे हैं वह हज़ारों स्वतंत्रता
सैनानियों के नि:स्वार्थ त्याग व बलिदान से प्राप्त हुई है यह आज के हर
नागरिक को याद रखना होगा इस स्वतंत्रता को कायम रखने की ज़िम्मेदारी आज के
नौज़वान युवकों के कंधों पर है जिस तरह से आजकल की धार्मिक राजनीति पेंग
बढा रही है भारत को आर्थिक गुलामी की ओर लेजा रही है।
जिला हरिद्वार कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि भारत एक
कृषिप्रधान देश है जिसे आज की भाजपा सरकार कर्पोरेट प्रधान देश बनाने की
विचार धारा बेरोजगारी की ओर लेजाने वाली है।जिला हरिद्वार कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भारत की
जवानी जिस तरह से विदेशों की ओर पलायन कर रही है आज की कुत्सित राजनीति
का परिणाम है जो स्वतंत्रता की परिभाषा के अनुरूप नहीं है।
जिला हरिद्वार महामंत्री सुरेंद्र रावत ने कि सिड्कुल में उत्तराखण्ड के
70 प्रतिशत नागरिकों को नौकरियों में सहभागी नहीं बनाया गया है।
भारत के 79वें सवतंत्रता दिवस पर धवज़ारोहण करके स्वतंत्रता सैनानियों का
धन्यवाद ज्ञापन और थराली आपदा में जान गवाये हुए उत्तराखण्ड वासियों के
लिये 2 मिनट का मौन रख कर श्र्धांजली दी गई। धवज़ारोहण कार्यक्रम में
उक्रांद केन्द्रीय विशेषाधिकार समिति सदस्य रवीन्द्र वशिष्ठ, उक्रांद
केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति सरिता पुरोहित, उक्रांद केंद्रीय उपाध्यक्ष
चौधरी बृजवीर सिंह, उक्रांद केंद्रीय व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमित
अरोरा, केन्द्रीय संगठन मंत्री ड0 राजवीर सिंह पुण्डीर, हरिद्वार
जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी, जिला हरिद्वार कार्यकारी अध्यक्षजसवंत सिंह
बिष्ट व प्रदीप उपाध्याय, हरिद्वार जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत,
हरिद्वार जिलाध्यक्ष एस.सी,एस.टी प्रकोष्ठ राजकुमार, देवेन्द्र गैरोला,
श्याम सुन्दर शर्मा, वैद्य राम सिंह चौहन व अन्य स्थानीय निवासियों ने
भाग लिया।
बल सिह सैनी
