जिला प्रशासन का यही है नारा साफ स्वच्छ हो जनपद हमारा

 

*हरिद्वार 29 दिसंबर 2025*

तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान का सफलता पूर्वक एक माह ग्यारह दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है,सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव कस्बों एवं सड़क मार्गों तक सफाई अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रयासरत है एवं चल रहे सफाई अभियान का स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।

*बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है सफाई अभियान*
नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी बीएचईएल संजय पंवार द्वारा अवगत कराया गया  है कि बीएचईएल टाउनशिप प्रशासन विभाग द्वारा बैरियर नंबर 1 के आसपास क्षेत्र में कूड़ा, कचरा एवं प्लास्टिक अवशिष्ट को एकत्रित किया साथ ही नियमित साफ सफाई का कार्य किया गया।

*लोक निर्माण विभाग हरिद्वार द्वारा चलाया गया सफाई अभियान*
अधिशासी अभियंता लोनीवि दीपक वर्मा ने अवगत कराया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रोशनाबाद से बिहारीगढ़ मार्ग पर साफ सफाई का कार्य कराया गया।

*जल निगम एवं जल संस्थान द्वारा भी चलाया जा रहा है सफाई अभियान*
अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता ने अवगत कराया है कि विभिन्न ब्लॉक तेलीवाला, सोहलपुर,औरंगाबाद एवं हादीपुर क्षेत्र अतर्गत हैंड पंपों की साफ सफाई कराई गई।

अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल सस्थान विपिन चौहान ने अवगत कराया है कि शिवालिक नगर जल संस्थान कार्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया।

*खंड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान*
खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि खानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मिर्जापुर में साफ सफाई का कार्य कराया गया।
खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया है कि नारसन मोहम्मदपुर, बरमपुर एवं लाडपुर खर्द क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई का कार्य किया गया

*जनपद में संस्थाओं द्वारा भी चलाया जा रहा सफाई अभियान*
नेचर फाउंडेशन सोसायटी की अध्यक्ष किरण भटनागर ने अवगत कराया है कि आज अलकनंदा घाट पर सफाई अभियान कराया गया एवं कॉमन शौचालय को हटवाया गया साथ ही फूलो के पौधे लगाए गए।

Related Posts

रेड अलर्ट को लेकर नगर निगम हरिद्वार अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

  हरिद्वार, 19 जुलाई। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार के स्वच्छता सेल कार्यालय में रविवार को नगर आयुक्त श्री…

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

  *हरिद्वार 19 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *