राजनंदिनी, शगुन और आरुषि रहे प्रथम

हरिद्वार

संकुल संसाधन केंद्र, लक्सर में आज दिनांक 29 दिसंबर, 2025 को विकासखंड स्तर पर यूथ एंड इको क्लब कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गयाI कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री विनोद कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गयाI तदुपरांत कार्यक्रम का संचालन करते हुए दीपशिखा सीआरपी ने बताया की यूथ एंड इको क्लब के अंतर्गत आज तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है I सर्वप्रथम माध्यमिक स्तर पर निबंध प्रतियोगिता, उच्च प्राथमिक स्तर पर पोस्टर प्रतियोगिता तथा प्राथमिक स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिताI तीनों प्रतियोगिताओं में विकासखंड के विभिन्न राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा द्वारा प्रतिभाग किया गयाI तीनों प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा :
1. निबंध प्रतियोगिता राजनंदिनी पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कॉलेज मुंडाखेड़ा कला ने प्रथम स्थान, ज्योति पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज भोगपुर ने द्वितीय स्थान तथा हंस राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय खेड़ी कला ने तृतीय स्थान प्राप्त कियाI
2. उच्च प्राथमिक स्तर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी शगुन राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिंधदु ने प्रथम स्थान, कुमारी जीविका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, लक्सर ने द्वितीय स्थान तथा कुमारी शिवानी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिंधुदु ने तृतीय स्थान प्राप्त कियाI
3. प्राथमिक वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी आरुषि राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सीधढूं ने प्रथम स्थान, कुमारी हूंमेरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ी खुर्द ने द्वितीय स्थान तथा कुमारी गुंजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुक्कनपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया I
इस दौरान डॉ संतोष कुमार चमोला, सुश्री अदिति, किरण बाला, सुश्री दीपशिखा, मुहम्मद मुन्तजिर, सलीम, सुशील उनियाल आदि उपस्थित रहे I
विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं द्वारा कल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा किया जाएगाI

Related Posts

एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में…

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सरकारी भूमि,सड़क,नालियों एवं फुटपाथ पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए है, मुख्यमंत्री के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *