प्रशानिक अधिकारियों ने जनपद ने वृहद पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हरिद्वार, 05 जुलाई 2025
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशों के क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी’ थीम पर EVMs एवं VVPATs वेयर हाउस एवं विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे एवं प्रशानिक अधिकारियों ने जनपद ने वृहद पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
            विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद के विभिन्न सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों और वन प्रभाग में जनपदीय अधिकारियों द्वारा वृहद पौधारोपण किया गया,
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ ही उनकी सुरक्षा अति आवश्यक है,अधिक से अधिक पौधे लगाते हुए उनका संरक्षण भी करना  चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण मिल सके।” उन्होंने सभी से अपील की कि वे पर्यावरण के प्रति सजग रहें और जल, वायु तथा धरती की रक्षा हेतु छोटे-छोटे कदम उठाएं जाने चाहिए।
      वन रेंज अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि
पर्यावरण दिवस पर बढ़,आंवला,कनक,आम,कनेर,कांजी ओर जामुन के पौधेरोपण किया गया है।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पर्यावरण प्रेमी, स्वीप आईकॉन और सीनियर सिटीजन  के सदस्य भी उपस्थित रहे।
            इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा की जानी वाली शपथ दिलाई गई।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी , सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,पीडी केएन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, स्वीप आईकॉन वैशाली शर्मा,रमेश भटेजा,मनोज कुमार, एनडीआरएफ की 15 वाहिनी, सीनियर सिटीजन आदि उपस्थित थे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *