नदी किनारे रह रहे लोगों को जिलाधिकारी ने सतर्क रहने के दिए निर्देश।

 

*हरिद्वार 29 अगस्त 2025*
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद वासियों एवं नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील करते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने की संभावना है इसके मध्यनजर नदी किनारे रहा रहे लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों,उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए है तथा नदी के जलस्तर बढ़ने के संभावना के दृष्टिगत नदी किनारे रहा रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए सूचित करने के भी निर्देश दिए है।
उन्होंने जनपद की सभी तहसीलों में बनाए गए कंट्रोल रूम, सिंचाई विभाग, वन विभाग एवं पुलिस के कंट्रोल रूम में तैनात किए गए अधिकारियों एव कार्मिकों को सतर्क रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वाहन संवेदनशीलता के साथ करे।किसी भी क्षेत्र में कोई घटना गठित होने पर इसकी सूचना तत्काल जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए जिससे कि तत्काल आवश्यक करवाई की जा सके ।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *