जिलाधिकारी ने किया जिला सूचना कार्यालय ,सिटी मजिस्ट्रेट और उप कोषागार का औचक निरीक्षण।

 

हरिद्वार 22 जुलाई 2025– जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज पुरानी तहसील देवपुरम स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय,जिला सूचना कार्यालय और उप कोषागार का औचक निरीक्षण कर इन कार्यालय में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पटलों का निरीक्षण कर सभी पटल सहायकों को निर्देश दिए है कि सभी पत्रावलियों का रख रखाव ठीक ढंग से किया जाए तथा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर आने वाले आम जन की कार्यों एवं समस्याओं का तत्परता से निराकरण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में लंबित वादों की जानकारी प्राप्त की तथा सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए है कि जो भी पुराने वाद लंबित है उनका प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे।
जिला सूचना कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए है कि प्रेस प्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शासन – प्रशासन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर से प्रचारित प्रसारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा उप कोषागार का भी निरीक्षण किया तथा कोषागार में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली,उन्होंने सहायक कोषाधिकारी को निर्देश दिए है कि उप कोषागार में आने वाले आमजन के कार्यों का तत्परता से समाधान किया जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती कुश्म चौहान,जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, अतिरिक्त सूचना अधिकारी रती लाल शाह, पेशकर अंशुल चौहान, प्रोटोकॉल सहायक प्रमोद पंत,सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे ।

Related Posts

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां की प्रथम वार्षिक पत्रिका “आरोहण” का विमोचन

हरिद्वार पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार की प्रथम वार्षिक विद्यालय पत्रिका “आरोहण” का गरिमामय वातावरण में विमोचन किया गया। यह पत्रिका विद्यालय की शैक्षणिक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *