डीएलएम, आरएम की गाड़िया जब्त होते ही उसी दिन हो गया पेड़ों का छपान, कटान

देहरादून 21 जुलाई, 2025(सू.वि.), जिलाधिकारी सविन बसंल ने विगत दिवस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान पुरानी जजी परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए प्रस्तावित सदन निर्माण का मामला आया जो कि वन कटान अनुमति के कारण 8 माह से लम्बित था, जिस पर जिलाधिकारी ने वन विकास निगम के आरएम डीएलएम को कार्यवाही के निर्देश दिए थे, अनुमति की कार्यवाही में 1 दिन विलम्ब होने पर प्रशासन ने आरएम, डीएलएम वन विकास निगम का वाहन जब्त करते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी।
कार्यवाही तलवार लटकती देख वन विकास निगम के अधिकारियों ने उसी अनुमति की कार्यवाही के साथ ही पेड़ कटान, छपान की कार्यवाही कर दी है।   जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। सेनानियों के परिजनों आंवटित सदन निर्माण कार्य को शीघ्र कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को उक्त भूमि पर पेड़ कटान/ शिफ्टंग  की कार्यवाही को आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। डीएम ने पुरानी जजी कलेक्टेªट परिसर में निर्माणाधीन सेनानी भवन निर्माण कार्य को त्वरित कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए थे।

Related Posts

30 जून के सूर्यास्त के बाद हरिद्वार में आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर पूर्ण रोक*

  *हरिद्वार, 27 जून 2026* वर्षा ऋतु के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने जनपद में संचालित…

पतंजलि विश्वविद्यालय ने शिक्षा को पुस्तकों से आगे बढ़ाकर जीवन से जोड़ने का कार्य किया- डॉ. धन सिंह रावत

हरिद्वार, 27 जून 2026। पतंजलि विश्वविद्यालय एवं पतंजलि अनुसंधान संस्थान हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक माह के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 का आज भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह सम्पन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *