एसोसिएशन द्वारा प्रबंधन से रिक्त पदों पर पदोन्नति हेतु निवेदन किया गया

 दिनांक 06-06-2025

मा० उच्च न्यायालय के निर्णय तथा शासन स्तरीय गठित समिति की अनुशंसा पर सहायक अभियंताओं की निर्धारित हुई न्यायपूर्ण ज्येष्ठता सूची दिनांक 04-06-2025 के सापेक्ष मीडिया एवं समाचार के माध्यम से उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के संज्ञान में आई अन्य संवर्ग द्वारा अनर्गल टिप्पणी एवं प्रबंधन पर जारी हुई संवैधानिक सीनियरीटी को कैंसिल करने के दवाब के संबंध में आज दिनांक 06 जून 2025 को उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा बहुत ही शांति पूर्वक रूप से न्यायपूर्ण निर्णय के सापेक्ष बनायी गई वरिष्ठता सूची के संदर्भ में सांकेतिक गेट मीटिंग की गई।

एसोसिएशन द्वारा प्रबंधन से रिक्त पदों पर पदोन्नति हेतु निवेदन किया गया जिससे की भविष्य में प्रदेश के युवाओं को रिक्त होने वाले पदों के विरुद्ध भर्ती के अवसर प्राप्त हो सके।

एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमसम्मत ज्येष्ठता सूची के साथ किसी प्रकार से कोई छेड़ छाड़ न की जाए।

एसोसिएशन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रही मूल निवासी वाले कथनों पर यह स्पष्ट किया कि इस प्रकार की बयानबाजी विघटनकारी एवं राज्य के एकता के हित में नहीं है।

एसोसिएशन ने कहा कि उनके सदस्ये इस प्रकार के कथन नहीं कहते परंतु इस स्थिति में यह सूचित करना आवश्यक हो गया है कि वरिष्ठता सूची में दर्शाए गए सीधी भर्ती के सहायक अभियंता भी उत्तराखंड राज्य के ही मूल निवासी ही हैं।

एसोसिएशन ने शांतिपूर्वक तरीके से की गई गेट मीटिंग के माध्यम से यह कहा कि माननीय उच्च न्यायलय के आदेशों एवं समिति की रिपोर्ट पर बनी न्यायोचित व नियमों के अनुरूप बनी अंतिम वरिष्ठता सूची से रिक्त पदों पर पदोन्नति के फलस्वरूप राज्य के सम्मानित उपभोक्ताओं को और बेहतर सेवा मिल सकेगी।

आज के शांतिपूर्वक सभा में ई० युद्धवीर सिंह तोमर अध्यक्ष, ई० राहुल चानना महासचिव सहित वरिष्ठ सदस्य ई० विकास गुप्ता, ई० अनिल धीमान, ई० बी एस पवांर, ई० शिशिर श्रीवास्तव, ई० रूची गुप्ता, ई० मयूर देव, ई० कल्पना डोभाल , ई० नीति रंजना, ई० प्रवीण सिंह नेगी, ई० मुकेश कुमार, ई० हिमांशु बडोनी, ई० अभिनव रावत, ई० अश्वनी कुमार, ई० विपिन कुमार, ई० गीता पाठक, ई० जयप्रिया सहित अन्य इन्जीनियर उपस्थित रहे।

 

Related Posts

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा

  *हरिद्वार 24 मई 2026* ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा FAD के Country Director, Mr. James Marc Shields के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *