बैरागी कैंप पार्किग ठेके को लेकर उठे विवाद के बीच पत्रकारों से वार्ता

हरिद्वार 

बैरागी कैंप पार्किग ठेके को लेकर उठे विवाद के बीच पार्किंग ठेकेदार धर्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह व भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि
उत्तराखंड सिंचाई विभाग ने पारदर्शिता और नियमानुसार पार्किंग का ठेका जारी किया है। धर्मपाल सिंह ने बताया कि ठेका प्रक्रिया में चार पार्टियों ने प्रतिभाग किया था। ठेके की नीलामी के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नामित कमेटी के मेंबर मौजूद थे। धर्मपाल सिंह ने बताया कि उनकी बोली उच्चतम थी। उच्चतम बोली लगाने पर विभाग ने पार्किंग का टेंडर उन्हें दिया। जिसके लिए विभाग को 8,25,000 रूपए, 18 प्रतिशत जीएसटी, दो प्रतिशत स्टांप ड्यूटी एवं दो प्रतिशत इनकम टैक्स सभी तय सीमा में जमा किए गए । कब्जा प्रमाण पत्र के बाद ही पार्किंग का संचालन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय ट्रैवल्स कारोबारी पार्किंग को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। पार्किंग को अवैध बताया जा रहा है। रिश्वत देने के बेबुनियाद आरोप भी लगाए जा रहे हैं। जबकि उत्तराखंड सिंचाई विभाग ने पूरी प्रक्रिया के बाद ही उन्हें पार्किंग का ठेका दिया है। लेकिन कुछ लोग उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जगह बताकर विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। धर्मपाल सिंह ने कहा कि विरोध कर रहे लोगों को यदि वार्ता ही करनी है तो विभाग के साथ करें या न्यायालय का आदेश दिखाएं। केवल पार्किंग में वाहन खड़े करने पर ही शुल्क लागू होता है।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *