नगर निगम हरिद्वार की सख्ती — रैपिडो को जारी किया नोटिस

 

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार ने धार्मिक नगरी हरिद्वार की पवित्रता एवं परंपरागत धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने के उद्देश्य से ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म Rapido को कड़ा नोटिस जारी किया है। नगर निगम के संज्ञान में यह मामला आया कि प्लेटफॉर्म के माध्यम से कुछ संवेदनशील एवं धार्मिक क्षेत्रों, विशेषकर गंगा घाटों के आसपास, मांसाहारी वस्तुओं की डिलीवरी एवं परिवहन किया जा रहा है।

नगर निगम ने इसे धार्मिक भावनाओं, स्थानीय परंपराओं तथा नगर की पवित्रता के विरुद्ध बताते हुए गंभीर आपत्ति दर्ज की है। जारी नोटिस में कहा गया है कि हरिद्वार विश्वविख्यात धार्मिक नगरी है, जहां विभिन्न अधिसूचित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में मांस एवं मदिरा की बिक्री, परिवहन और उपभोग को लेकर विशेष प्रतिबंध लागू हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्लेटफॉर्म से जुड़े किसी भी डिलीवरी पार्टनर, विक्रेता, रेस्टोरेंट अथवा अन्य संबंधित व्यक्ति द्वारा हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र, विशेषकर गंगा घाटों एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में मांसाहारी उत्पाद, मदिरा अथवा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की डिलीवरी न की जाए।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि इस प्रकार की कोई भी गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित प्लेटफॉर्म एवं संबद्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानूनों एवं नगर निगम प्रावधानों के अंतर्गत कठोर विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने प्लेटफॉर्म प्रबंधन को निर्देशित किया है कि वह तत्काल अपने सभी विक्रेताओं, डिलीवरी पार्टनर्स एवं संबद्ध इकाइयों को अनुपालन संबंधी निर्देश जारी कर इसकी पुष्टि भी नगर निगम को उपलब्ध कराए।

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “एक शाम शहीदों के नाम” समारोह का आयोजन

  शिवालिक नगर, हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर (रजि.) द्वारा सामुदायिक केन्द्र फेस-3, शिवालिक नगर में देश के…

जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  *हरिद्वार,15 अगस्त 2026* जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *