दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य

 

*हरिद्वार 12 मई 2026*

हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 11 मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 के अंतर्गत राणा कॉलोनी टाइल्स रोड 15 मीटर, इंद्रा कॉलोनी टाइल्स रोड 22 मीटर, गली नंबर 6 सीसी रोड 53.4 मीटर, इंटर कॉलेज रोड सीसी रोड 14 मीटर कार्य किया गया है तथा कुल 104.4 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं पैकेज 02 के अंतर्गत मोहन इनक्लेव सीसी रोड 20 मीटर, अशोक विहार सीसी रोड 40 मीटर,त्रिलोक नगर (पेवर ब्लॉक) 28 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 88 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

Related Posts

बिना वैध लाइसेंस संचालित खाद्य निर्माण इकाइयों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

  *हरिद्वार, 15 जुलाई 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में तथा गुप्त सूचना के आधार पर, अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मण्डल आर. एस.…

हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया 11 लाख पौधरोपण अभियान का शुभारंभ,

  देहरादून, 15 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड की समृद्ध पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *