सुप्रसिद्ध कावड़ मेला के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार पहुंचे कांवड़ियों के बीच

हरिद्वार

आज दिनांक 26-07-24 को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कांवड़ मेला सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी पर नियुक्त जवानों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही जल लेने आए शिव भक्तों को विभिन्न प्रकार के फल, पेयजल, जूस, ओआरएस के पैकट इत्यादि वितरित किए गए।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी शिव भक्तों से अपील की गई कि वह शांतिप्रिय माहौल मे जल लेकर सुरक्षित अपने-अपने गंतव्य को जाएं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को अवगत कराएं क्योंकी हरिद्वार पुलिस द्वारा हरसंभव सहायता की जाएगीl

सभी शिव भक्तों द्वारा हरिद्वार पुलिस से सामग्री प्राप्त कर जय जयकार के नारे लगाए और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

आगे भी शिव भक्तों की सेवा में हरिद्वार पुलिस तत्पर है। हरिद्वार पुलिस द्वारा शिव भक्तों के अलग-अलग पड़ाव पर फल इत्यादि सामग्री वितरित किए जा रहे हैं तथा जल सहित ससम्मान गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा हैl

Related Posts

रेड अलर्ट को लेकर नगर निगम हरिद्वार अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

  हरिद्वार, 19 जुलाई। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार के स्वच्छता सेल कार्यालय में रविवार को नगर आयुक्त श्री…

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

  *हरिद्वार 19 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *