विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

 

हरिद्वार 26 जुलाई, 2023 ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में स्थित सभागार में विजय दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आपदा प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण, पर्यटन व संस्कृति के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपर जिलाधिकारी पी.एल.शाह एवं जिला सैनिक कल्याण की विंग कमांडर डा. सरिता पवांर ने स्वागत किया।
सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए शहीद सैनिकों को श्रृद्धाजंलि अर्पित की।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी ने अपने सम्बोधन कहा कि आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है, यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, कुशल युद्ध नीति, वीरता, जवानों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देशवासी देशभक्ति के रंग में डूबे हुए हैं और कारगिल युद्ध में शहीद हुए उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीरता के साथ लड़ाई लड़ी, पूरा देश उन अमर शहीदों को नमन कर रहा है।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों से ज्यादा चला था और 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तानी सेना को परास्त कर विजय हासिल की थी। भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। कारगिल युद्ध की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
उत्तराखण्ड में भी देश के लिए बलिदान देने की परम्परा रही है, कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। हमारी सरकार अग्निवीरों के लिए सरकारी सेवाओं में आरक्षण पर भी विचार कर रही है। उन्होंने कारगिल में शहीद हुए शहीदों की वीर नारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर सेंट मैरी एवं स्वामी हरिहरा नंद पब्लिक स्कूल द्वारा देश भक्ति के गीतों पर भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा पी.जी ऋषिकेश एवं गुरूकुल कांगड़ी के एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा देशभक्तिं के गीतों की प्रस्तुति दी गई।
अपर जिलाधिकारी पी.एल.शाह कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभु नारायण झा एवं डा. नरेश चौधरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, महामंत्री भाजपा आशु चौधरी, समाज सेवी विशाल गर्ग, जगदीश लाल पहावा, ग्रीनमैन बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी मनीष दत्त, मुख्य जिला कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, लघु सिचाई विष्णु दत्त बैजवाल आदि उपस्थित थे।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *