एचईसी में बाल दिवस के अवसर पर खेल एक्टिविटी का आयोजन

हरिद्वार

एचईसी ग्रुप आॅफ इस्टिटयूट हरिद्वार में बाल दिवस के अवसर पर खेल एक्टिविटी का आयोजन किया गया।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चैधरी ने बाल दिवस के अवसर पर छात्रों को उत्साहवर्जन किया एवं भविष्य में इसी प्रकार के आयोजनों में प्रतिभाग करते रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीन ऐकेडमिक डाॅ0 तृप्ति अग्रवाल ने बताया कि यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 ज्वाहर लाल नेहरू जी की जयंती के दिन बाल दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 14 नवम्बर को मनाया जाता है।
इस अवसर पर संस्थान मे विभिन्न खेल खो-खो, तम्बोला, टग आॅफ वार, विभिन्न प्रकार की रेस एवं म्यूजिकल चेयर आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियो ने अति उत्साह पूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान शिक्षको में दीपशिखा, रितु मोदी, सुनीति त्यागी, सपना, दिपाली, वन्दना, कमलकान्त, मिनाक्षी, उमिशा आदि मौजूद रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *