रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

 

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य में सैनिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी दी तथा पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के हित में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में निर्माणाधीन सैन्यधाम परियोजना की प्रगति की जानकारी भी रक्षा मंत्री को दी।

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को दी गयी सौगात को लेकर भी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निराश्रयता अनुदान को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये, शिक्षा अनुदान को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा विवाह अनुदान को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और रक्षा मंत्रालय की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि, “उत्तराखण्ड वीर भूमि है, यहाँ के युवाओं का राष्ट्र रक्षा में योगदान गौरव की बात है। राज्य सरकार सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई कदम उठा रही है।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *