गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

 

देहरादून, 20 अक्टूबर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने जवानों को मिष्ठान वितरण कर उनके उत्साह और देश सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं और सुरक्षा की रक्षा करने वाले हमारे सैनिक ही सच्चे अर्थों में दीपावली के असली नायक हैं।

उन्होंने कहा कि जब पूरा देश दीपावली के त्योहार को अपने परिवारों के साथ मना रहा है, तब हमारे जवान सीमाओं पर और ड्यूटी पर रहकर देश की रक्षा में जुटे हुए हैं। यही भावना राष्ट्र को सशक्त बनाती है।

मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिकों की सेवा और त्याग राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 : तैयारी को लेकर मेला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन योजनाओं का निरीक्षण और मौके पर समीक्षा का सिलसिला जारी

  *हरिद्वार, 16 मई 2026* कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को सुव्यवस्थित व समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मेला प्रशासन ने…

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मई 2026 राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *