एचईसी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक व उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती-संदीप चौधरी

 दिनांक 22.08.2025

एचईसी कॉलेज में ओरियण्टेशन कार्यक्रम ‘नवपथ‘ का शुभारम्भ
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में वर्तमान सत्र् 2025-26 में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिये ओरियण्टेशन कार्यक्रम ‘नवपथ‘ में आज द्वितीय दिन बीकॉम, बीकॉम (ऑनर्स), बीबीए व एमकॉम के विभागाध्यक्ष व शिक्षकों से नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का परिचय कराया गया। शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को दिनांक 25 अगस्त से शुरू होने वाली कक्षाओं एवं समय सारणी से अवगत कराया गया।
द्वितीय दिन ओरियण्टेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल, फैकल्टी, स्टॉफ व उपस्थित छात्र छात्राओं द्वारा मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री हर्षराज जैन, हैड, टैलेंट एक्यूजिशन (एपीएसी अमेरिकाज एंड इण्डिया कैम्पस हैड) ने छात्रों को वाणिज्य एवं प्रबंधन सम्बन्प्धि महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विभागाध्यक्ष श्रीमती दीपशिखा बोहरा ने छात्र छात्राओं को उनके द्वारा चयनित पाठ्यक्रमों की विवरणिका व पाठयक्रम पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम सम्बन्धी सवालों के उत्तर देते हुए उन्हें आश्वस्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ऋतु मोदी के द्वारा किया गया।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने कहा कि एचईसी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक व उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है साथ ही उन्होनें छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकॉमनाए दी।  

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *