हिमालय दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लैंसडाउन छावनी में किया वृक्षारोपण

 

लैंसडाउन, 09 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज हिमालय दिवस के अवसर पर लैंसडाउन छावनी क्षेत्र में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स के जवानों और अग्निवीर रंगरूटों ने भी भागीदारी की।

मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय हमारे अस्तित्व, संस्कृति और सभ्यता की धरोहर है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भौगोलिक संरचना नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की जीवनरेखा है। उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद से निकलने वाली नदियाँ न केवल भारत बल्कि विश्व की एक बड़ी आबादी को जीवनदायिनी जल उपलब्ध कराती हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाएं और वृक्षारोपण को एक जन आंदोलन का रूप दें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हिमालय की सुंदरता, जैव विविधता और प्राकृतिक संपदा को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

Related Posts

आईजी (कुंभ मेला 2027) योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सीसीआर हरिद्वार में गोष्ठी आयोजित

हरिद्वार आज मेला भवन सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आईजी कुंभ मेला 2027 की जिम्मेदारी सम्हाल रहे श्री योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा गठित कुंभ…

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी

  *हरिद्वार 27 अप्रैल 2026* जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *