शहरी क्षेत्रों की सड़कें भी शीघ्र होंगी गड्डामुक्त।

 

हरिद्वार 29 सितम्बर 2025- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से द्वारा शहरी क्षेत्रों की सड़कों गड्डामुक्त करने हेु दिए गए निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी मूयर दीक्षित द्वारा शहरी क्षेत्रों की सड़कें गड्डामुक्त करने हेतु दिए गए आदेशों के अनुपालन में राजस्व, लोनिवि, तथा नगर नगर निकाय की टीमों द्वारा सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग के अभियन्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर शहरी क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियन्ताओं को शहरी क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों का आंकलन शीघ्रता से करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहरी क्षेत्रों की सड़कों को गड्डामुक्त करने हेतु निर्देश दिए थे कि उप जिलाधिकारियों को अपने स्तर से अधिकारी नामित करने, सम्बन्धित नगर निकाय से अधिशासी अधिकारी एवं नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त नोडल होंगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़कों को गड्डामुक्त करने के निर्देश दिये थे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *