जेल अधीक्षक द्वारा किया गया भ्रामक सूचना का खण्डन

 

 

हरिद्वार दिनांक 09 अप्रैल, 2025 वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने अवगत कराया कि कुछ समाचार चौनल एवं सोशल मीडिया ग्रुप में यह खबर प्रसारित हो रही है कि दिनांक 07.04.2025 को जिला कारागार, हरिद्वार में आयोजित हेल्थ कैम्प में 15 बंदी एच०आई० वी० पॉजिटिव निकले।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि यह खबर तथ्यहीन एवं भ्रामक है, दिनांक 07.04.2025 को आयोजित हेल्थ कैम्प में टी०बी० की जांच हुई थी, न कि एच०आई०वी० की।
इस सम्बंध में उन्होंने अवगत कराया है कि समय-समय पर कारागार में प्रवेश करने वाले प्रत्येक बंदी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, जिसके अन्तर्गत एच०आई०वी० का भी परीक्षण किया जाता है। समय-समय पर आये 23 बंदियों में एच०आई०वी० के लक्षण मिले थे तथा उक्त 23 बंदियों में से कुछ बंदी लगभग 05 माह, कुछ 06 माह, कुछ 02 माह, कुछ 01 माह से कारागार में निरूद्ध हैं तथा 01 बंदी जो कि लगभग 10 वर्ष से इस कारागार में निरूद्ध है, भी एच०आई०वी० पॉजिटिव है। एच०आई०वी० पॉजिटिव पाये गये उक्त बंदी का ए०आर०टी० सेंटर से उपचार किया जा रहा है।

Related Posts

हरिद्वार में नगर आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के निर्देश

हरिद्वार आज दिनांक 2 मई 2026 को जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार (आईएएस) द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख घाट एवं मार्गों का औचक…

कुंभ मेला-2027: यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस

  *हरिद्वार, 02 मई 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले को सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मेला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को और तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *