राष्ट्र सेविका समिति ने विजयदशमी पर किया पथ संचलन

हरिद्वार 

रविवार को बहादराबाद  में  मां सरस्वती पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्र सेविका समिति का स्थापना दिवस विजयदशमी उत्सव बड़े उत्साह पूर्वक बनाया गया ।

इस शुभ अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा संचालित शाखाओ की बहनों द्वारा शस्त्र पूजन किया ओर यष्टी ,नियुद्ध, दंड, घोष व सामूहिक गीत का सुंदर प्रदर्शन के पश्चात पथ संचलन बहादराबाद में किया गया।
इस अवसर पर बौद्धिक वक्ता प्रांत कार्यवाहिका भावना त्यागी द्वारा भारतीय संस्कृति के निरंतर व सनातन स्वरूप पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि राम सामर्थ्यवान होते हुए भी नम्रता के प्रतीक थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० ममता चौधरी जी द्वारा की गई ।
उन्होंने राष्ट्र सेविका समिति को सशक्त संगठन बताते हुए कहा कि मनुष्य में अच्छे संस्कार व देशभक्ति की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए ।उन्होंने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।
जिला कार्यवाहिका ममता जी ने धन्यवाद अभिभाषण दिया ।

आज के कार्यक्रम में मानसी जी मुख्य शिक्षिका , रितिका जी प्रांत शारीरिक प्रमुख, रेखा झा जी प्रांत व्यवस्था प्रमुख ,वंदना जी विभाग कार्यवाहिका ,ममता जी जिला कार्यवाहिका ,नीरज शर्मा जिला बौद्धिक प्रमुख, विजय लक्ष्मी जिला संपर्क प्रमुख, सुमन सहगल जिला व्यवस्था प्रमुख, दीप्ति सिंह नगर कार्यवाहिका , शशि उपाध्याय कुटुंब प्रबोधन प्रमुख , प्राची जी तरुणी प्रमुख, अनीता जी पर्यावरण प्रमुख, तनुजा जी बौद्धिक प्रमुख, नीलम पाल नगर शारीरिक प्रमुख, प्रगति जी नगर से बौद्धिक प्रमुख टोली सदस्य , करुणा गुप्ता नगर व्यवस्था प्रमुख पूजाजी आदि बहने उपस्थित रहीं।
माननीय विधायक रानीपुर आदेश चौहान जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम मेंबहनो का उत्साह बढ़ाया ।
इस कार्यक्रम में आदित्य जी खंड कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अमित जी जिला संपर्क प्रमुख आदि संघ के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *