राज्यसभा सांसद ने ली दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक।

देहरादून 11 जुलाई, 2025 
राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पटेल नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) की बैठक हुई। जिसमें दूरसंचार से संबंधित विभिन्न मुद्दों के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।  
सांसद डॉ नरेश बंसल ने निर्देश दिए कि हर तीन माह में टीएसी की बैठक रखी जाए। देहरादून, उत्तरकाशी एवं टिहरी जनपद के जन प्रतिनिधियों को भी बैठक में शामिल किया जाए। जन प्रतिनिधियों से फीडबैक और शिकायतें लेकर बैठक से 15 दिन पूर्व ही बैठक का एजेंडा तैयार किया जाए। ताकि इस पर प्रभावी ढंग से चर्चा करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।  
सांसद ने बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देश दिए किए जनता की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें। उन्होंने जयतनवाला एवं नारायण वाला क्षेत्र मे बीएसएनएल का टावर लगाने के भी निर्देश दिए। आउटसोर्सिंग माध्यम से कार्यरत कार्मिकों का लंबे समय से भुगतान न किए जाने की शिकायत पर सांसद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आउटसोर्स माध्यम से कार्यरत कार्मिकों का वेतन, पीएफ भुगतान, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा आदि का शीघ्र सत्यापन और भुगतान करने के निर्देश दिए।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *