पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधें लगाएं-स्वामी अरूण गिरी

हरिद्वार, 1 जून। आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। सभी को संकल्पित होकर पर्यावरण को बचाने के लिए सहयोग करना होगा। सभी के सम्मिलित प्रयासों से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। एक व्यक्ति को दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए। पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करनी चाहिए। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि गर्मी लगातार बढ़ रही है। तापमान 50 डिग्री से ऊपर जा रहा है। पच्चीस वर्ष पूर्व ऐसी स्थिति नहीं थी। आधुनिकता के चलते भी पर्यावरण बिगड़ रहा है। तापमान को कम रखने के लिए एयर कंडीशनर और गाड़ियों का कम से कम प्रयोग करें। बिगड़ रहा पर्यावरण समस्त प्राणी जगत कि लिए बड़ा खतरा है। पर्यावरण को संतुलित करने के लिए पौधारोपण ही एक मात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई से शहीदों की स्मृति में ऋषिकेश से जम्मू कश्मीर स्थित शंकराचार्य टेकरी तक यात्रा निकाली जाएगी। शहीदों की आत्मशांति के लिए महामृत्यंजय मंत्र द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। निरंजनी अखाड़े में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से तीर्थ की मर्यादा का पालन करने की अपील भी की और कहा कि मर्यादित आचरण करने से ही तीर्थ यात्रा का फल प्राप्त होता है। इसलिए चारधाम यात्रा के दौरान नशीले पदार्थो का सेवन ना करें और गंदगी ना फैलाएं। कचरा यथास्थान फेंके। जिससे पर्यावरण दूषित ना हो

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *