राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी

कल्जीखाल। राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल के छात्र-छात्राओं ने डांग व गिदरासू गांव में नशा मुक्ति रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर व बैनर के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत महाविद्यालय की एण्टी ड्रग सेल के तत्वावधान मंे नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से संदेश देते हुए कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. निशा चौहान ने कहा कि नशा एक प्रकार की सामाजिक बुराई है जिसको जागरूकता के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। युवाआंे को बढ़ती नशे की लत से दूर रहने के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। युवाआंे को नशे व अन्य सामाजिक बुराईयों से दूर रहने के लिए सत्साहित्य पढ़ना चाहिए। मोबाइल का उपयोग कम मात्रा में करना चाहिए। रैली को डॉ. बबलू कुमार, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. नीलम व डॉ. मनीषा रावत ने भी सम्बोधित किया। रैली में तानिया, हिमानी, गौरव, सार्थक, चांदनी, आकाश, गरिमा, मीनाक्षी, आना, किरन, किरन पटवाल आदि छात्र-छात्राआंे ने हिस्सा लिया।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *