नो हेलमेट, नो फ्यूल

 

हरिद्वार 

*परिवहन विभाग व यातायात पुलिस विभाग रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से हेलमेट के प्रति जागरूकता हेतु नो हेलमेट,नो फ्यूल अभियान प्रारंभ किया गया।*

कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ SP देहात शेखर चंद सुयाल, ARTO कृष्ण पलड़िया व TI संदीप सिंह नेगी द्वारा शिखा पेट्रोल पंप गणेशपुर से किया गया। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार द्वारा बताया गया कि इस प्रकार का अभियान निरंतर रुड़की व हरिद्वार शहर में आयोजित किए जाएंगे l

परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट पहने के बाद ही ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल/डीज़ल/सीएनजी सेवा नहीं दी जायेगी।

यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने, सिर‐मस्तिष्क की चोटों को रोकने और सुरक्षित राइडिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है।

“आपकी सुरक्षा-आपका हेलमेट”

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *