राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की बैठक

  हरिद्वार-राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की एक बैठक हरिद्वार जिला कार्यालय पर पर आहूत की गई बैठक मे हरिद्वार नगर की पार्किंगो में अवैध रूप से बाहरी लोगो के व्यापार करने पर कड़ी नाराज़गी जाहिर की गई निर्णय लिया गया की जल्दी ही एक प्रतिनिधि मण्डल जिला अधिकारी से मिलकर पूरा विषय उठाएगा हल ना होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा

साथ की कुछ व्यापारी साथियों को नई जिम्मेदारी भी दी गई जिसमे महानगर महामंत्री गंगा शरण चन्देरिया शहर महामंत्री कनखल लवनाथ आचार्य जिला प्रवक्ता राजन मल्होत्रा महानगर उपाध्यक्ष नरेन्द्र चौहान महानगर मंत्री मानुष तोमर को बनाया गया

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि हरिद्वार मे कई कई लाख रुपय लगा कर दुकानो पर बैठा व्यापारी मेले और सीज़न का इंतज़ार कर हज़ारो रुपय महीना किराया देता रहता है पर आज कुछ बाहरी लोगो को पार्किंगो मे अवैध रूप से दुकाने दे कर पूरा व्यापार चौपट कर दिया जाता है उन्होंने कहा को जल्दी ही एक प्रतिनिधि मण्डल जिला अधिकारी से मिलकर इसकी जाँच की माँग करेगे की वो कोन लोग और अधिकारी है जो ऐसा कार्य करा रहे है पैसा ले कर हरिद्वार के व्यापारियों के व्यापार को चोपट कर रहे है ऐसे लोगो पर कार्यवाही होनी चाहिए

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनीत धीमान व महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी ने कहा की लोकल के कुछ सरकारी कर्मचारी और नेताओ के संरक्षण मे हरिद्वार की पार्किंगो मे राज्य से बाहरी लोग आ कर दुकाने लगा रहे है और हरिद्वार का व्यापारी मेले के दिनो में भी धूल फाक रहा है उन्होंने कहा की इस मामले को ले कर हम शासन से सरकार तक जायेगे पर इस प्रकार से अवैध रूप से दुकाने चला कर हरिद्वार मे व्यापार को उजाड़ने नहीं देगें उन्होंने कहा कि व्यापारी ऑफ सीजन में भी पूरा किराया देते है और कुछ लोग बाहर से आ कर मेले के दिनों मे सारा व्यापार कर जाते है और लोकल व्यापारी खड़ा देखता रह जाता है

बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविन्दर सिंह व शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी ने कहा की ये एक बड़ी समस्या है जिसका सीधा नुकसान हरिद्वार के लोकल व्यापारी को हो रहा है जिसका निवारण होना चाहिए उन्होंने कहा कि लाखो रुपए लगा कर बैठ व्यापारी ख़ुद को ठगा महसूस कर रहे है

बैठक मे मुख्य रूप से जिला महामंत्री भारत तलूजा जिला उपाध्यक्ष विशाल माथुर जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी पुष्पेन्द्र गुप्ता अनिल तेश्वर अर्पण ग्रोवर राजेन्द्र व अरविन्द कुमार आदि उपस्तिथ रहे

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *