नगर निगम, हरिद्वार द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत लोक कल्याण मेले* का आयोजन

  हरिद्वार-नगर निगम, हरिद्वार द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत लोक कल्याण मेले* का आयोजन टाऊन हॉल सभागार में किया गया। मेले का शुभारम्भ माननीय महापौर श्रीमती किरण जैसल एवं श्री श्याम सुंदर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार द्वारा किया गया। मेला ‘पी.एम. स्वनिधि व प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)’ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया । मेले का मुख्य उद्देश्य स्वनिधि से समृद्धि के तहत 08 कल्याणकारी योजनाओं व प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के विषय में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना था एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अतर्गत पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता कीट प्रदान की गई ।
मेले में प्रतिनिधि लीड बैंक अधिकारी/विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के विषय में,श्री अंकित रमोला ,सिटी मिशन मैनेजर द्वारा पीएम स्वनिधि तथा श्री मनोज भट्ट , शहरी अवसंरचना विशेषज्ञ द्वारा पी.एम. आवास योजना (शहरी) के विषय में जानकारी उपलव्ध करायी गई।
उक्त मेले के दौरान आवश्यकता अनुसार लोगों का विभिन्न योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन करवाया गया। कार्यक्रम में सी.एस.सी. प्रतिनिधियों, सी०एम०एम० श्री अंकित रमोला, शहरी अवसंरचना विशेषज्ञ श्री मनोज भट्ट, डी०एम०एम० श्री आजाद राणा, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, पर्यावरण पर्यवेक्षक नीरज, सुदर्शन, कुलदीप, शिवकुमार, अशोक तथा सीताराम उपस्थित रहे।

Related Posts

जनजातीय समुदाय के लिए गाय के गोबर आधारित उत्पाद निर्माण एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ

हरीद्वार आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा संचालित Tribal Development Fund (TDF) Project के अंतर्गत ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी, लालढांग में जनजातीय समुदाय (Tribal Community) के सदस्यों के लिए “पर्यावरण के अनुकूल…

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लाया रंग, रोडी बेलवाला क्षेत्र में यात्रियों को मिली बड़ी राहत

  हरिद्वार।** नगर निगम हरिद्वार द्वारा रोडी बेलवाला क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान अब प्रभावी परिणाम देता दिखाई दे रहा है। निर्जला एकादशी एवं आगामी कांवड़ मेले को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *