खोए मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया सुपुर्द

हरिद्वार 

चोरी/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए चार मोबाइल फोन की रिकवरी की है, जिनकी कीमत लगभग ₹91,500 है। ये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश और हरियाणा से बरामद किए गए हैं।

अपने खोए हुए मोबाइल की मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों द्वारा अपने मोबाइल सही सलामत हालत में पाकर हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।

*विवरण मोबाईल स्वामी*
1. विकास सिरोही पुत्र अमर वीर सिंह निवासी मवाना जिला मेरठ उत्तर प्रदेश का रियलमी फोन जिसकी कीमत 23800
2. चिराग पुत्र महावीर बोरा निवासी हिसार हरियाणा का रेडमी मोबाइल जिसकी कीमत 18700
3. आयुष जायसवाल पुत्र प्रवीण जायसवाल निवासी अलीगढ़ जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का वनप्लस मोबाइल जिसकी कीमत 23000.00
4. नितिन सक्सेना पुत्र महेश सक्सेना निवासी लखनऊ का XIAOMI मोबाइल कीमत 26000.00

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *