केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट करते मंत्री गणेश जोशी।

 

नई दिल्ली, 29 जून। प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में जोधपुर लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हे पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से चार धाम में पर्यटन सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग करने तथा उत्तराखण्ड में टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया गया।
मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि पर्यटक स्थल मसूरी नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का अधिक दबाव बढ़ रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटन स्थलों के आस पास के क्षेत्रों में भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया। जिसपर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए राज्य से शीघ्र प्रस्ताव भेजने तथा मामले में जल्द कार्यवाही का भी भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को गंगाजल भी भेंट किया।

Related Posts

रेड अलर्ट को लेकर नगर निगम हरिद्वार अलर्ट, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

  हरिद्वार, 19 जुलाई। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट एवं संभावित भारी वर्षा को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार के स्वच्छता सेल कार्यालय में रविवार को नगर आयुक्त श्री…

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

  *हरिद्वार 19 जुलाई 2026* आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *