जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में कावंड यात्रा सफलता पूर्वक हो रही है संचालित।

 

हरिद्वार 17 जुलाई 2025-
कावंड यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित,सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कराईं जा रही है। कावंड यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न हो इसके लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निरंतर कांवड पटरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है तथा कांवड़ यात्रियों से भी वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछ रहे है साथ हीं उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी ले रहे है।
कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने एवं यातायात व्यवस्था को दुरस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र मेहरा के नेतृत्व में यातायात व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक स्वयं पूरी टीम के साथ धरातल पर उतरकर दिन रात यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने में लगे हुए है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा देर रात्रि को शंकराचार्य चौक से हरीलोक व हरीलोक से टोल प्लाजा तक सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा कावंड़ियों द्वारा सड़क पर रखी कांवड को हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कराया गया तथा पैदल कावंड़ियों को नहर पटरी पर चलवाया गया।
कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे है,जिससे कि कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराया जा सके।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *