आईपीएस रचिता जुयाल ने इस्तीफा सौंपा

  हरिद्वार-आईपीएस रचिता जुयाल का अचानक इस्तीफा प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारण बताते हुए डीजीपी औऱ मुख्य सचिव को इस्तीफा सौंपा था। हालांकि इस्तीफे पर अंतिम अनुमोदन केंद्र सरकार को करना है। लेकिन निजी कारण किसी के गले नहीं उतर रहे। क्योंकि उत्तराखंड में रचिता जुयाल का दस साल का कार्यकाल डायनैमिक रहा है। एसपी विजिलेंस रहते हुए तो उन्होंने न केवल अनेक सरकारी कर्मचारियों को ही पकड़ा बल्कि पुलिस वालों की भी गर्दन पकड़ ली।
2015 बैच की आईपीएस रचिता ने कर्तव्यनिष्ठा एवं सख्त कार्यप्रणाली और शांत स्वभाव के लिए कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई। एसपी विजिलेंस रहते हुए उन्होंने पिछले दिनों दून में तैनात पुलिस विभाग के एक दारोगा को ही ट्रैप कर लिया था।जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ था।अच्छे कार्यकाल और मात्र 10 साल की सेवा के बाद उनके इस्तीफे से विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही है। रचिता जुयाल अल्मोड़ा और बागेश्वर की एसपी रहने के साथ ही एडीसी गवर्नर के पद पर भी तैनात रह चुकी हैं। रचिता के पिता बी.डी. जुयाल भी पुलिस विभाग में रहते हुए लंबे समय तक हरिद्वार में सेवाएं दे चुके हैं।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *