एचईसी कॉलेज के छात्रों का औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण

दिनांक 25.04.2026

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के वाणिज्य एवं प्रबन्धन विभाग द्वारा बीकॉम (ऑनर्स) के 30 छात्रों के लिये कैविनकेयर प्राइवेट लिमिटेड में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया। इस अवसर पर कम्पनी के प्लांट हैड श्री पंकज त्यागी, एचआर हैड श्री कुलदीप सिंह एवं सेफटी ऑफिसर श्री ललित मोहन ने छात्रों को औद्योगिक प्रक्रियाओं, सुरक्षा मानकों एवं एफएमसीजी क्षेत्र में कैरियर के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैविनकेयर भारत की एम प्रमुख एफएमसीजी कंपनी है जिसकी स्थापना वर्ष 1983 में हुई थी। कम्पनी ने चिक शैम्पू के माध्यम से ‘सैशे रिवोल्यूशन‘ की शुरूआत की, जिससे कम कीमत पर उत्पाद आम लोगों तक पहुॅच सके। आज कैविनकेयर पर्सनल केयर, डेयरी, फूड बेवरेज प्रोफेशनल केयर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है एवं चिक, नाईल, मीरा, स्पिन्ज, इंडिका जैसे कई इसके प्रसिद्ध ब्रांड हैं।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने उत्पादन क्षेत्र, मैन्युफैक्चरिेंग सैक्शन एवं स्टोर सैक्शन का अवलोकन किया। उन्होंने चिक शैम्पू, हेयर कलर एवं पर्सनल केयर उत्पादों के निर्माण प्रक्रिया को नजदीक से समझा तथा सप्लाई चेन, गुणवत्ता नियंत्रण और संचालन प्रणाली की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की, साथ ही छात्रों को उद्योग में उपलब्ध अवसरों, उभरती तकनीकों एवं आवश्यक कौशलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण छात्रों के समग्र विकास में महतवपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सैद्धान्तिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर प्रदान करते हैं।
नेतृत्व ट्र्ेनिंग एवं प्लेसमैन्ट अधिकारी शुभंगी के कहा ऐसे भ्रमण छात्रों को भविष्य के करियर के लिए बेहतर रूप से तैयार करते हैं। इस भ्रमण में छात्रों के साथ रीना पेटवाल एवं खुशबु वर्मा आदि शिक्षक भी शामिल रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *