एचईसी कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्टस मीट ‘र्स्पधा-2025‘ का शुभारम्भ

दिनांक 07.02.2025 हरिद्वार 

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्टस मीट ‘र्स्पधा-2025‘ में आज प्रथम दिन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ हुआ। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने कहा कि खेलों से छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है, सभी को अपने जीवन में खेलों को अपनाना चाहिये। । आज प्रातः 7 बजे से खो-खो, टग ऑफ वार, बालीवॉल, क्रिकेट, व एथलेटिक्स के मुकाबले खेले गये, इन खेल प्रतियोगिताओं में कुल 450 प्रतियोगियों ने भाग लिया।

बैडमिण्टन मुकाबलों में नॉकआउट दौर के बाद पुरूष वर्ग में भविष्य जोशी, अमन, भार्गव व आकाश ने सेमीफाईनल में प्रवेश किया, महिला वर्ग में रमसा राव, शालिनी, काजल, कनक, निशा, सुरभि, दीपिका ने र्क्वाटर फाईनल में प्रवेश किया।

‘टग ऑफ वॉर‘ मुकाबलों के महिला वर्ग में निधी वालिया की टीम ‘ए‘, आन्य मित्तल की टीम ‘बी‘ व खुशी नेगी की टीम ‘सी‘ ने सेमीफाईनल के लिये क्वालिफाई किया। पुरूष वर्ग में आयुष्मान की टीम ‘बी‘ ने देवांश की टीम ‘एफ‘ को हराया एवं अमन कुशवाह की टीम ‘सी‘ ने नमित की टीम ‘ए‘ को हराकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में आज प्रथम दिन रजनीश की टीम ‘ए‘ का मुकाबला अभिषेक की टीम ‘एफ‘ से हुआ जिसमें रजनीश की टीम ने बाजी मारी, अन्य मुकाबले में हरदीप की टीम ‘सी‘ ने विशाल की टीम ‘ई‘ को पराजित किया।

संस्थान डीन (एकेडेमिक) डा0 तृप्ति अग्रवाल ने बताया कि कल अन्तिम दिन सभी प्रतियोगिताओं के सेमीफाईनल व फाईनल मुकाबले खेले जायेंगे। इस खेल आयोजन में स्पोर्टस इंजार्ज अश्विनी, रितु मोदी, उमराव सिंह, ललित जोशी, गौरव भूषण,, सुनीति त्यागी, सपना सकलानी, डा0 कमलकांत, अशोक, उत्कर्ष, दीपाली अग्रवाल, विशाखा, उमीषा, अकांक्षा, वन्दना, वर्षा खत्री, रश्मि सक्सेना आदि उपस्थित थे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *